कर्नाटकः हिंदू महिला मित्र से बात करने पर मुस्लिम युवक पर हमला, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: April 5, 2023 03:29 PM2023-04-05T15:29:23+5:302023-04-05T15:31:54+5:30

पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Karnataka Muslim youth attack talking Hindu female friend case registered against four people | कर्नाटकः हिंदू महिला मित्र से बात करने पर मुस्लिम युवक पर हमला, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Highlightsयात्रियों के सामने उसकी पिटाई की और फिर उन्होंने उसे बस से नीचे उतार लिया।पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मंगलुरुः कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे के पास एक बस में यात्रा करने के दौरान हिंदू महिला मित्र से बात करने पर एक मुस्लिम युवक पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित की पहचान मोहम्मद ज़हीर (22) के तौर पर हुई है और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के इस अपराध में शामिल होने की आशंका है। बाद में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने कहा कि युवक के लड़की से बात करने की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक समूह बस में सवार हो गया और उसने यात्रियों के सामने उसकी पिटाई की और फिर उन्होंने उसे बस से नीचे उतार लिया। एसडीपीआई नामक राजनीतिक संगठन के स्थानीय नेताओं ने अस्पताल में पीड़ित से मुलाकात की और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Web Title: Karnataka Muslim youth attack talking Hindu female friend case registered against four people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे