लाइव न्यूज़ :

फर्जी रिश्तेदार बनकर शादी में जाना और माल पर हाथ साफ करना?, 32 लाख रुपये के 262 ग्राम सोने आभूषण जब्त, चोरी करने में माहिर महिला चोरनी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 21:04 IST

23 नवंबर की सुबह वह अपनी मां के साथ बसवनगुडी स्थित एक बारातघर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे32 ग्राम की सोने की एक चेन और एक सजावटी 'कॉलर' चेन रखी थी। जिलों में बारातघरों में सोने के आभूषणों की चोरी भी की थी।बरामद आभूषणों का कुल मूल्य 32 लाख रुपये है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में फर्जी रिश्तेदार बनकर विवाह समारोहों में शामिल होने और वहां से सोने के गहने तथा नकदी चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद 32 लाख रुपये मूल्य के 262 ग्राम सोने के आभूषण जब्त करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मंजुनाथ नगर निवासी ने एक शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने कहा था 23 नवंबर की सुबह वह अपनी मां के साथ बसवनगुडी स्थित एक बारातघर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं।

उन्होंने बारातघर के एक कमरे में एक बैग रखा था, जिसमें 32 ग्राम की सोने की एक चेन और एक सजावटी 'कॉलर' चेन रखी थी। पुलिस ने बताया कि समारोह के बाद घर लौटने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें से करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन के अलावा सजावटी चेन भी चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर बसवनगुडी थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस ने विभिन्न कोणों से मामले में जांच की और मुखबिरों से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के आधार पर एक दिसंबर को एक महिला को उदयनगर, के. आर. पुरम स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।’’

पुलिस हिरासत में विस्तृत पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि इस मामले के अलावा, बसवनगुडी थाने में दर्ज दो अन्य मामलों में भी उसी ने चोरी की थी, साथ ही अन्य जिलों में बारातघरों में सोने के आभूषणों की चोरी भी की थी।

अधिकारी के अनुसार, उसने कहा कि चोरी हुए सोने के आभूषण उसके घर पर रखे हुए थे और उसने अपने पति के साथ मिलकर बैंक में गहने गिरवी रखकर सोने पर ऋण लिया था। पुलिस ने बताया कि दो दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच महिला के आवास और बैंक से कुल 262 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए तथा बरामद आभूषणों का कुल मूल्य 32 लाख रुपये है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?