लाइव न्यूज़ :

कानपुरः शादी समारोह के दौरान कैटरिंग स्टाफ के साथ गर्म भोजन परोसने पर विवाद, निजी समाचार चैनल के युवा कैमरामैन को 6 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 18:02 IST

बिल्हौर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेंद्र सिंह ने सोमवार की रात हुई घटना के बारे में बताया कि कैमरामैन की पहचान रावतपुर निवासी स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि (39) के रूप में हुई है, जिसका कैटरिंग स्टाफ के साथ गर्म भोजन परोसने को लेकर विवाद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोटें आयी। लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी।अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है।

कानपुरः कानपुर नगर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान कैटरिंग स्टाफ से कहासुनी के बाद एक निजी समाचार चैनल के युवा कैमरामैन की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

बिल्हौर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुरेंद्र सिंह ने सोमवार की रात हुई घटना के बारे में बताया कि कैमरामैन की पहचान रावतपुर निवासी स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि (39) के रूप में हुई है, जिसका कैटरिंग स्टाफ के साथ गर्म भोजन परोसने को लेकर विवाद हुआ था।

एसएचओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैटरिंग स्टाफ ने कुशवाहा के साथ मारपीट की जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोटें आयी। इसके बाद कुशवाहा को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जिनके साथ कुशवाहा का कथित तौर पर गर्म खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ था, उनमें आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ ने कहा, "हम फुटेज हासिल करने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी देख रहे हैं, जिससे मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती है।" हालांकि, उन्होंने पारिवारिक पैतृक संपत्ति के विवाद में घटना की साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला