कानपुर कांड: फरीदाबाद से भाग ग्रेटर नोएडा में दिखा विकास दुबे, साथी अमर की पत्नी सहित कई रिश्तेदार गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Published: July 9, 2020 07:39 AM2020-07-09T07:39:58+5:302020-07-09T07:39:58+5:30

kanpur Encounter: कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के विकास दुबे के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

kanpur shootout vikas dubey news saw in delhi ncr Greater Noida amar father and wife arrested | कानपुर कांड: फरीदाबाद से भाग ग्रेटर नोएडा में दिखा विकास दुबे, साथी अमर की पत्नी सहित कई रिश्तेदार गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट (Kanpur Encounter): हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

Highlightsहिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम रखा हुआ है। कानपुर मुठभेड़ के दौरान 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे को खोजने में लगी है। घटना के 6 दिन बीत चुके हैं।

कानपुर:उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए मुठभेड़ (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey)  अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अब उससे जानने वालों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। इधर विकास दुबे फरीदाबाद से भागकर ग्रेटर नोएडा में दिखा है। ऐसा कहा जा रहा है कि विकास दुबे दिल्ली के किसी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर से सेक्टर 71 की तरफ जा रहे ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जिस ऑटो में वह जा रहा था, उसमें विकास दुबे था। इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई है। सूचना देने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ में लगी हुई है। 

विकास दुबे के रिश्तेदारों की गिरफ्तारी

पुलिस ने बीते दिनों हमीरपुर में विकास दुबे जो कि उसका साथी भी था, और रिश्तेदार भी उसे ढेर किया। वहीं कानपुर में उसके एक अन्य साथी श्यामू बाजपेयी का एनकाउंटर किया गया। पुलिस ने श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस ने अमर दुबे के पिता संजय दुबे और उसकी पत्नी खुशी, विकास दुबे के मामा दयाशंकर की भाभी शांति और विकास दुबे के सहयोगी जहान सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 29 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी। इसलिए इस कड़ी में सबसे अहम गिरफ्तारी अमर दुबे की पत्नी की मानी जा रही है। 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

पुलिस ने इस मामले में कानपुर में दो दरोगा विनय तिवारी और के. के. शर्मा समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सब लोगों पर विकास दुबे की मदद करने के आरोप है। 

विकास दुबे को खोजने में लगी दिन-रात यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की कई टीम गैंगस्टर विकास दुबे को रात दिन तलाश कर रही हैं, मगर विकास दुबे की कोई खबर नहीं है। कानपुर में मुठभेड़ का मास्टरमाइंड कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश में एसटीएफ की 20 टीमें और चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए नोएडा से लेकर नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट कर दिया गया है।

कानपुर के बिकरू गांव में घटनास्थल पर पुलिस
कानपुर के बिकरू गांव में घटनास्थल पर पुलिस

पुलिस ने विकास दुबे के बारे में सूचना देने वालों को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। ये रकम पहले 50 हजार थी, जिसके बाद एक लाख किया गया फिर ढाई लाख और अब पांच लाख कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा है।

Web Title: kanpur shootout vikas dubey news saw in delhi ncr Greater Noida amar father and wife arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे