लाइव न्यूज़ :

कानपुर शूटआउट: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां ने घर ढहाने पर कहा- वह घर मेरे पति ने बनाया था, विकास ने नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: July 5, 2020 17:04 IST

कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मकान ढहाए जाने के बाद इस मामले में विकास की मां सरला देवी ने कहा कि वह हमारा पैतृक घर था।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी कानपुर एनकाउंटर के मुख्य दोषी विकास दुबे की माता सरला देवी ने कहा कि अच्छा होगा अगर वो खुद सरेंडर कर दे।सरला देवी ने अपने बेटे के बारे में कहा था कि मैं तो कहती हूं पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दो।पुलिस वालों की हत्या की सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव एक के ऊपर एक पड़े पड़ा हुआ था और शव जलाने के लिए ट्रैक्टर से तेल निकाले गए थे।

कानपुर: बीते गुरुवार के करीब 2 बजे रात को कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी और आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान दो अपराधी भी मारे गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। 

इसके बाद प्रशासन ने शनिवार को विकास दुबे के घर को ढहा दिया। कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मकान ढहाए जाने के बाद इस मामले में विकास की मां सरला देवी ने कहा कि वह हमारा पैतृक घर था।

एचटी रिपोर्ट की मानें तो विकास दुबे की मां ने कहा कि वह घर जिसे यूपी पुलिस ने ढहाया है वह मेरे पति और ससुर ने बनवाया था, यह घर मेरे बेटे विकास ने नहीं बनवाया था।

सरला देवी ने कहा कि प्रशासन को हमारी नहीं विकास के संपत्ति को ढहानी चाहिए। इसके साथ ही उसकी मां ने कहा कि विकास को सरेंडर करना चाहिए उसके कारण ही हमलोग परेशान हो रहे हैं। 

इससे पहले विकास दुबे की मां ने ये कहा था-

इससे पहले भी कानपुर एनकाउंटर के मुख्य दोषी विकास दुबे की माता सरला देवी ने कहा कि अच्छा होगा अगर वो खुद सरेंडर कर दे। धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दो। उसने बहुत बुरा किया है।

कानपुर एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी और असाधारण पेंशन सरकार उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा 1 करोड़ रु. की आर्थिक सहायता भी प्रत्येक परिवार को दी जाएगी। 

पुलिस के शवों के साथ 'क्रूरता' करने का विकास दुबे ने बनाया था प्लान

आज-तक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 2 और 3 जुलाई की रात( एक से दो बजे के बीच) आठों पुलिस वालों की मौत के बाद विकास दुबे का प्लान था कि उनको चौराहे पर जला दिया जाए। गांव वाले भी इन सब में विकास की डरे से मदद करते।

पुलिस वालों की हत्या की सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव एक के ऊपर एक पड़े पड़ा हुआ था। सभी शवों को जलाने के लिए घर में मौजूद ट्रैक्टर से तेल भी निकाला जा रहा था। तभी पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश वहां से भाग गए थे। गांव वालों ने पुलिस ने बाद में जब इस बारे में पूछताछ की तो किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं थी। 

कानपुर के बिकरू गांव में घटनास्थल पर पुलिस (तस्वीर ट्विटर)

विकास दुबे के गिरफ्तार साथी ने खोले कानपुर शूटआउट के कई राज-

विकास दुबे के साथ पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक दयाशंकर अग्निहोत्री की गिरफ्तारी हुई है। दयाशंकर अग्निहोत्री ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। दयाशंकर अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से फोन आया था, जिसके बाद उसने अपने घर में 25-30 लोगों को बुलाया गया था।

दयाशंकर ने बताया विकास दुबे किसी के फोन आने के बाद काफी अलर्ट हो गया था। दयाशंकर अग्निहोत्री ने कहा, विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से एक फोन आया था। जिसके बाद उसने लगभग 25-30 लोगों को बुलाया। उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं।

मुठभेड़ के समय मैं घर के अंदर बंद था, इसलिए मैंने कुछ भी नहीं देखा। उसने यह भी बताया कि जेसीबी से रास्त रोकने का प्लान भी विकास दुबे का था। 2 और 3 जुलाई की रात हुई कानपुर में मुठभेड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट