लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे लायर्स एसोसिएशन ने हाई कोर्ट से की मांग, कराई जाए जस्टिस लोया की मौत की जाँच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 9, 2018 13:46 IST

जस्टिस बीएच लोया की साल 2014 में हुई मौत पर मीडिया रिपोर्ट में सवाल उठाया गया।

Open in App

बंबई लायर्स एसोसिएशन (बीएलए) ने सोमवार को बोम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसके साथ जज बृजगोपाल हरिकृष्ण लोया की 2014 में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए एक आयोग गठित करने की मांग की गई है। बीएलए के वकील अहमद आब्दी ने कहा कि "हमने इसे आज दाखिल किया है और बुधवार को इसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश करेंगे ताकि सुनवाई की तारीख तय हो सके। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सामान्य प्रक्रिया के तहत इसकी सुनवाई होने का इंतजार करेंगे, जिसमें समय लग सकता है।" बीएलए ने अदालत से आग्रह किया है न्यायाधीश लोया की मौत के इर्द-गिर्द की परिस्थितियों और घटनाक्रमों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित किया जाए।

बता दें कि उन दिनों लोया विशेष सीबीआई कोर्ट में सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे थे। हालाकिं अभी इस याचिका की स्वीकृति होनी अभी बाकी है।

गौरतलब है कि जज की मौत को संदिग्ध बताते हुए कारवां पत्रिका ने 21 नवंबर, 2017 के संस्करण में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी इसके बाद इस अर्जी को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करने की मांग की गई। बीएलए ने महाराष्ट्र सरकार, स्टोरी की तहकीकात करने वाले पत्रकार और पत्रिका को पार्टी बनाया गया। इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.बी. सावंत, बंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी.जी. कोलसे पाटील, न्यायमूर्ति बी.एच. मर्लापल्ले, न्यायमूर्ति ए.पी. शाह और कानून जगत की अन्य हस्तियों ने मामले की एक स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

बीएलए की याचिका में कहा गया है, "यदि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और ईमानदारी को बरकरार रखना है तो न्यायाधीश लोया की मौत और इसके इर्द-गिर्द मौजूद परिस्थितियों की गहन जांच की जानी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश लोया सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले को देख रहे थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे, जिन्हें बाद में मामले से बरी कर दिया गया, साथ ही अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया गया, जिसमें गुजरात पुलिस के कई शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल थे।

टॅग्स :क्राइमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम