लाइव न्यूज़ :

Jubilee Hills gang-rape case: बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में बीजेपी विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 15:14 IST

बीजेपी विधायक रघुनंदन राव के खिलाफ सामूहिक बलात्कार पीड़िता की पहचान को उजागर करने के लिए धारा 228ए मामला दर्ज किया गया है। कानून धारा 228ए के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की कैद और संभावित जुर्माना है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक एम रघुनंदन राव के खिलाफ मामला दर्जभारतीय दंड संहिता की धारा 228ए के तहत दर्ज हुआ मामलाविधायक पर बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

हैदराबाद: जुबली हिल्स सामूहिक बलात्कार मामले में हैदराबाद पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात भारतीय दंड संहिता की धारा 228ए के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस द्वारा रघुनंदन राव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मामला दर्ज किया गया था, इसमें उन्होंने एक रेड मर्सिडीज बेंज कार में घटना की एक वीडियो क्लिप और स्क्रीन ग्रैब छवियों को प्रदर्शित किया था जिसमें 17 वर्षीय पीड़िता को चार युवाओं के एक समूह द्वारा ले जाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव के खिलाफ सामूहिक बलात्कार पीड़िता की पहचान को उजागर करने के लिए धारा 228ए मामला दर्ज किया गया है। कानून धारा 228ए के तहत दोषी पाए जाने पर दो साल तक की कैद और संभावित जुर्माना है। शहर की पुलिस ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने यूट्यूब पर वीडियो क्लिप साझा किया था।

रघुनंदन राव अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस और वीडियो क्लिप और तस्वीरें दिखाने के लिए निशाने पर थे। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए अपनी कार्रवाई का बचाव किया कि एक वकील के रूप में, वह अपराध में शामिल नाबालिगों या यौन उत्पीड़न के शिकार नाबालिगों से संबंधित मामलों में जानकारी साझा करने की सीमाओं को समझते हैं। 

उन्होंने कहा कि वह घटना में एमआईएम विधायक के बेटे की कथित संलिप्तता के सबूत सार्वजनिक करना चाहते थे। चूंकि पुलिस विधायक के बेटे को क्लीन चिट देकर जांच को पटरी से उतार रही है, इसलिए उन्होंने वीडियो क्लिप जारी किया। उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था कि वह मामले का सामना करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि बीती 28 मई को शहर के पॉश जुबली हिल्स इलाके में एक पार्टी से घर लौट रही लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। उसके पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही यौन उत्पीड़न का पता चला। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :हैदराबादBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला