लाइव न्यूज़ :

काला जादू के शक में झारखंड में 4 आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दो पुजारियों सहित आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2019 04:04 IST

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात नगर-सिसकारी गांव में चार बुजुर्गों को कथित तौर पर उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला था और डंडों से पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया है कि गांव के दो पुजारियों ने गांववालों की एक बैठक बुलाई जिसमें चारों आदिवासियों पर लगे "जादू-टोने" के आरोपों पर चर्चा की गई। पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है, "कुछ उपद्रवियों ने यह अफवाह फैलाई कि उस आदमी की मौत सुनैना उरांव द्वारा कथित जादू टोना के कारण हुई थी।"

 झारखंड के गुमला जिले में जादू-टोना के संदेह में चार आदिवासियों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक बयान के अनुसार गिरफ्तार किये गए लोग उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात नगर-सिसकारी गांव में चार बुजुर्गों को कथित तौर पर उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला था और डंडों से पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में गांव के दो पुजारी शामिल हैं। खून में सने डंडों को भी जब्त कर लिया गया है। संदेह है कि इन्हीं डंडों से उन चारों की पिटाई की गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि मृतकों की पहचान सुना उरांव (65), चंपा उराइन (79), फागुनी देवी (60) और पिरी उराइन (74) के रूप में हुई है। एसपी ने कहा आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और जादू-टोना रोधी अधिनियम 2001 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले आदिवासियों के गांव में एक व्यक्ति की बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद पीट-पीटकर हत्या का यह मामला सामने आया था।

पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है, "कुछ उपद्रवियों ने यह अफवाह फैलाई कि उस आदमी की मौत सुनैना उरांव द्वारा कथित जादू टोना के कारण हुई थी।" साथ ही यह भी अफवाह थी कि इन चारों बुजुर्ग लोगों ने गांव पर "जादू कर रखा" है, जिसकी वजह से रात के समय "आत्माओं के चिल्लाने" की आवाजें आती हैं। बयान में कहा गया है कि गांव के दो पुजारियों ने गांववालों की एक बैठक बुलाई जिसमें चारों आदिवासियों पर लगे "जादू-टोने" के आरोपों पर चर्चा की गई।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत