लाइव न्यूज़ :

शादी से रोकने पर 15 वर्षीय बेटी ने प्रेमी संग मिलकर माता-पिता की बेरहमी से की हत्या, हथौड़े और प्रेशर कुकर से मौत होने तक मारते रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 07:11 IST

पुलिस ने कहा कि हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी ने अपने माता पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे घर छोड़ने और उससे शादी करने से रोक दिया था।हत्या के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटर से भाग निकली

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में एक किशोरी ने अपने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता को हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार करके मार डाला। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने माता पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे घर छोड़ने और उससे शादी करने से रोक दिया था।

पुलिस ने बताया कि दंपति सोमवार को टेल्को थानाक्षेत्र के मैनीफिट में घर में खून से लथपथ मिले और उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी। पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने 24 घंटे से भी कम समय में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के ओमनगर में उसके किराए के घर से पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की रविवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, लेकिन उसके माता-पिता जाग गए।

अधिकारी ने कहा कि उसके पिता (42) और मां (35) ने उन्हें जाने से रोका तो आरोपियों ने हथौड़े और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला। उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटर से भाग निकली। पुलिस ने कहा कि हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :झारखंडJamshedpurक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?