लाइव न्यूज़ :

रेपिस्ट के साथ पीड़िता ने की शादी करने की जिद, थाने में हंगाम कर कहा- नहीं हुआ ऐसा तो करूंगी आत्महत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2018 21:14 IST

महिला थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि फिलहाल युवती का 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जाएगा और उसी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

रांची, 07 सितंबर:झारखंड की राजधानी रांची स्थित महिला थाना में पिछले दो दिनों से हंगामा मचा हुआ है। यहां एक युवती ने पिछले महीने जिस युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। उस युवक से अब शादी करने के जिद पर अड़ी हुई है। युवती अपने मां बाप का घर छोड़ दो दिनों से महिला थाने में है।बताया जाता है कि जिस युवक के खिलाफ युवती ने सुखदेव नगर थाने में दुष्कर्म की कोशिश का प्राथमिकी 24 जुलाई को दर्ज कराया था। अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। 

आरोपी के साथ घर बसाने की जिद

उस युवक के साथ जाने के लिए युवती ने महिला थाना में हंगामा भी किया। युवती को समझाने के लिए मोहल्ले से कई लोग आए। लेकिन वह आरोपी युवक के साथ ही घर बसाने की जिद पर अड़ी हुई है। युवती ने अपने मोहल्ले और परिजनों को साफ-साफ हिदायत दी है कि वह शादी उसी युवक से करेगी अगर वह उसका विरोध करेंगे तो वह थाने में ही आत्महत्या कर लेगी। 24 जुलाई को सुखदेव नगर थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार उस दिन युवती अपने घर में अकेली थी। 

अकेला पाकर किया था दुष्कर्म

उसी समय उसके ही मोहल्ले के रहने वाले युवक अमन ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी पर ऐन वक्त पर उसकी बहन के आ जाने से वह भाग गया।

वहीं, युवती को समझाने आए मोहल्ले वालों ने बताया कि युवती के ऊपर प्रेशर दिया गया है जिसकी वजह से वह अपने मां-बाप के खिलाफ जा रही है। लड़के के पिता का आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसे में लग रहा है कि वह युवती को धमकी दे रहा है। जिसकी वजह से वह अपने परिवार को बचाने के लिए लड़के का साथ दे रही है। 

लड़की के मोबाइल पर आते हैं धमकी 

परिजनों ने बताया कि लड़की के मोबाइल पर कई बार धमकी भरे मैसेजे भी आए हैं सभी मैसेज पुलिस को भी दी गई है। एक तरफ युवती उस युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। जिसके खिलाफ उसने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था, वहीं दूसरी तरफ परिजन हर हाल में अपनी बेटी को घर ले जाना चाहते हैं। इन सबके बीच महिला पुलिस की टीम परेशान है। महिला थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि फिलहाल युवती का 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जाएगा और उसी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :झारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत