लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पलामू में पुलिस ने तीन लड़के व लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में किया गिरफ्तार , कॉलेज के बहाने घर से निकलती थीं लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2020 18:16 IST

कॉलेज बंद रहने के दौरान भी लड़कियां किसी न किसी बहाने घर से निकलकर होटल पहुंच जाती थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देइस आधार पर छापेमारी की गई तो कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले.सूचना पाकर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ होटल पहुंचे और लड़के-लड़कियों व अन्य लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस सभी लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करेगी. होटल में लड़कियों के पकड़ने के बाद पुलिस तीनों लड़कियों को लेकर थाना पहुंची.

रांची: झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. रेडमा ओवरब्रिज के पास स्थित एसएस लोक होटल में पुलिस ने छापेमारी की.

इस बीच पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. होटल में तीन लड़कियां तीन लडकों को साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी. जब पुलिस ने छापेमारी किया तो पता चला है कि पकड़ी गई सभी लड़कियां कॉलेज की छात्रा है.

कॉलेज बंद रहने के दौरान भी लड़कियां किसी न किसी बहाने घर से निकलकर होटल पहुंच जाती थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. होटल में देह व्यापार से संबंधित जानकारी पुलिस को मिली थी. 

इस आधार पर छापेमारी की गई तो कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले. इसके बाद टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह ने अपने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. सूचना पाकर सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ होटल पहुंचे और लड़के-लड़कियों व अन्य लोगों को हिरासत में लिया.

पुलिस सभी लोगों के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करेगी. होटल में लडकियों के पकडने के बाद पुलिस तीनों लडकियों को लेकर थाना पहुंची. जब पूछताछ पुलिस ने शुरू किया तो लडकियों ने बताया कि वह आसपास के इलाके की रहने वाली हैं. वह इस धंधे में कई सालों से जुडी हुई हैं. वह कॉलेज जाने का बहाना बनाकर होटल में पहुंची थी.

वह सेक्स रैकेट के धंधे में जुटी हुई थी. इसके एवज में महिला दलाल उससे पैसे देती थी. वह पैसे के लिए भी इस होटल में कस्टमर के साथ गंदा काम करती थी. कमरे से कई आपत्तिजनक सामना भी पुलिस ने बरामद किया है. 

बताया जाता है कि सेक्स रैकेट में पकडी गई लडकियों के पास से करीब 250 लोगों का मोबाइल नंबर मिला है. वह सभी ग्राहक हैं जो होटल में आते थे. फोटो भेजकर पहले से रेट तय किया जाता था. जिसके बाद लडकियां कॉलेज के टाइम में घर से निकलती थीं और होटल पहुंच जाती थीं. होटल में कमरे की बुकिंग घंटे के हिसाब से होता था.

बताया जा रहा है कि अगर पुलिस सही से जांच करते तो शहर के कई सफेदपोश के नामों का खुलासा हो सकता है. बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट काफी दिनों से होटल में चल रहा था. इस नेटवर्क में अधिकांश स्कूल और कॉलेज की लडकियां शामिल है. मेदीनगर के एसडीपीओ, संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि होटल से सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है.

टॅग्स :झारखंडसेक्स रैकेटपलामू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने