लाइव न्यूज़ :

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर भीखन गंझू रांची से गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2022 18:08 IST

झारखंड: 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू राजधानी रांची के पंडरा क्षेत्र में छिपा था. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. एसएसपी ने स्पेशल टीम गठित की थी.

Open in App

रांची: झारखंड में रांची पुलिस ने शहर में छिपकर रह रहे 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर भीखन गंझू को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार नक्सली कमांडर भीख गंझू नक्सली संगठन टीपीसी का जोनल कमांडर है. वह रांची के पंडरा इलाके में पनाह लिए हुए था. उसके छिपने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी का जोनल कमांडर सह 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू राजधानी रांची के पंडरा क्षेत्र में छिपा है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. एसएसपी ने स्पेशल टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी के जाल बिछाये. इसके बाद बुधवार को पुलिस के गिरफ्त में जोनल कमांडर भीखन गंझू फंस गया. 

राज्य के विभिन्न जिलों के जंगल क्षेत्र में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की लगातार सर्च ऑपरेशन के कारण इन दिनों नक्सली इधर-उधर भागने लगे हैं. इसी कड़ी में भीखन गंझू ने भी जंगल छोड्कर शहर में शरण ले रखा था. 

संभावना है कि पुलिस को अन्य नक्सलियों के संबंध में कई अहम जानकारी मिल सकती है. हालांकि, अभी भीखन गंझू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार जोनल कमांडर भीखन गंझू पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. 

वहीं एनआईए के वांटेड लिस्ट में भी भीखन गंझू शामिल है. एनआईए को काफी समय से इसकी तलाश थी. कोल परियोजनाओं से फंडिंग समेत कई अन्य मामलों में इसकी तलाश थी.

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला