लाइव न्यूज़ :

झारखंड: विवाहिता को आरोपियों ने बंदूक की नोक पर किया अपहरण, फिर दो दिनों तक रेप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2020 16:50 IST

झारखंड के गुमला में पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर विवाहिता को अगवा कर दो दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इस सिलसिले में गुमाल थाना में 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने हथियार के बल पर महिला को अगवा कर लिया था. सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पीड़िता ने गुमला थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रांची: झारखंड में एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ दो दिनों तक पांच लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना में अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला को अगवा कर लिया था. हथियार के बाल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पीड़िता ने गुमला थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपराधी गांव के ही रहने वाले है, जो अभी फरार चल रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज काराई गई प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि 17 अप्रैल की शाम जब वह शौच के लिए निकली थी. उसी दौरान उसी गांव के शहनबाज खान ने उसे पकड़ लिया और कमर में पिस्टल सटा कर हल्ला करने से मना कर दिया. पीड़िता ने इस सिलसिले में गुमाल थाना में 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. 5 आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं. शाहनवाज खान, बरियान खान, अजहर खान, सुफियान खान और पीटर खान की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी में जुटी है. वही पीड़िता ने पुलिस के दिए बयान में बताई है कि वो 17 अप्रैल को शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी. उसीवक्त शहनवाज के दो साथी कतरी निवासी बरियात खान और अजहर खान वहां पहुंच गए. उसे एक स्कूटी पर बैठाया गया. बरियात खान स्कूटी चला रहा था और शहनवाज कमर में पिस्टल सटाकर पीछे बैठा था. उसे कतरी ले जाया गया. पीछे-पीछे अजहर भी अपनी गाड़ी से आया. कतरी में अजहर खान के घर में उसे बंद कर दिया. अजहर और बरियात घर के बाहर पहरा दे रहे थे और शहनवाज कमरे में उसका हाथ बांधकर उसकी इच्छा के खिलाफ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. फिर पीड़िता को स्कूटी पर बैठा कर दूसरे गांव लेकर चले गए और दो दिनों तक एक घर में रख कर उसके साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे. 

उसी दौरान उसने मोबाइल से फोन कर कतरी गांव से अपने दो साथी सुफियान खान और पीटर खान को भी बुलवा लिया. सभी ने मिलकर शराब पी. शराब पीने के दौरान दुष्कर्मी शहनवाज अपने दोस्तों से कहता रहा कि जंगल में ले जाकर इसका कत्ल कर देना है. लेकिन उसके साथी इस बात से सहमत नहीं हुए. उनलोगों ने उसे दो दिनों तक कमरे में बंद रखा. पता लगाते हुए मेरा भाई और परिवार के सदस्य कतरी पहुंचे तो शहनवाज के सभी साथ वहां से भाग गए. शहनवाज ने उन लोगों को यह भी चेतावनी दी कि केस करोगे तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे. उस दिन से वह काफी भयभीत थी. हिम्मत कर गुमला थाना न्याय के लिए पहुंची हूं. यही नही अपराधियों ने धमकाते हुए यह भी कहा है कि अगर पुलिस में मामला दर्ज हुआ तो वो गोली मार देंगे. ऐसे में मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली