लाइव न्यूज़ :

झारखंड: शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की

By भाषा | Updated: November 28, 2019 04:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोडरमा जिले में एक आदमी ने पत्नी समेत 5 लोगों की हत्या कीइस शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है

कोडरमा: कोडरमा जिले के नवलसाही थानाक्षेत्र के मसमोहना गांव में एक व्यक्ति ने मंगलवार देर रात अवैध संबन्ध के शक में अपनी पत्नी और मां समेत परिवार के पांच सदस्यों की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल उसकी भतीजी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गंगो दास नामक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने अवैध संबन्ध के शक में मंगलवार रात लगभग दो बजे टांगी से हमला करके गर्भवती पत्नी शीला देवी (30) की हत्या कर दी।

इसके बाद उसने अपने बच्चों शिव कुमार (2), मां शांति देवी (50), राधिका (5) एवं निकिता (8) की भी टांगी से काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगो दास ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से निकालकर गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में आरोपी गंगो दास ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की भाभी सुनीता देवी ने बताया कि देर रात को घर से अचानक तेज आवाजें आने लगीं।

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि आरोपी गंगो दास ने 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया घटना को अंजाम देने के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस ने नवलसाही थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है। उसके हमले में 7 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?