लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Liquor Scam: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बेटे रोहित और कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित 32 ठिकानों पर छापा मारा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2023 19:23 IST

रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा में भी ईडी की छापेमारी की गई। झारखंड में शराब कारोबार के संचालक रहे योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगेंद्र तिवारी सहित उनके सहयोगियों से संबंधित 32 ठिकानों पर छापा मारा।शराब कारोबार में घोटाले के जरिए करोड़ों की मनी लांड्रिंग हुई है।गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के आवास पर भी छापेमारी की गई।

रांचीः झारखंड में राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के घर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। इस तरह से झारखंड में शराब घोटाले को लेकर बुधवार को ईडी ने राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव व शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी सहित उनके सहयोगियों से संबंधित 32 ठिकानों पर छापा मारा।

 

ये ठिकाने झारखंड व बंगाल में हैं। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव का राज्य के शराब कारोबार में बड़ा निवेश है। रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, गोड्डा में भी ईडी की छापेमारी की गई। झारखंड में शराब कारोबार के संचालक रहे योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के हैं।

ईडी को शुरुआती जांच में पता चला है कि राज्य में शराब कारोबार में घोटाले के जरिए करोड़ों की मनी लांड्रिंग हुई है। राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह यहां भी छापा पड़ा है। इसके आलावा गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी के आवास पर भी छापेमारी की गई।

इनके भतीजे पहले से ही शराब के धंधे में शामिल है। ईडी ने  योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग के पटेल चौक स्थित आवास,दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में रहने वाले सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर में भी छापेमारी की है।

रांची की एक वाहन एजेंसी के संचालक विनय सिंह, जमीन कारोबारी अभिषेक झा और कांग्रेस नेता मुन्नम संजय के घर पर भी छापेमारी हुई है। शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर मार्च महीने में आयकर का भी छापा पड़ा था। इस दौरान पता चला था कि उन्होंने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है।

आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था। सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की थी।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयRanchiसीबीआईहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?