लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पांच युवतियों से गैंगरेप का मास्टरमाइंड जॉन जुनास गिरफ्तार, पूछताछ में हुए अहम खुलासे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2018 14:51 IST

खूंटी जिले के कोचांग में 19 जून को एक साथ पांच लडकियों के साथ गैंग की घटना घटित हुई थी। जिसके बाद से जिला प्रशासन इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हुई। 

Open in App

रांची, 22 जुलाई: झारखंड के खूंटी जिले में कोचांग गांव में पांच युवतियों के साथ गैंगरेप करवाने का मास्टरमाइंड और पत्थलगड़ी के स्वयंभू नेता जॉन जुनास तिड़ू और बलराम समद को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खूंटी गैंगरेप के  मुख्य साजिशकर्ता और पत्थलगड़ी के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को भड़काने के आरोपी जॉन जुनास को जमशेदपुर से और बलराम समद को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया है कि ये दोनों दूसरे राज्य भागने की तैयारी में थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बलराम समद को गिरफ्तार करने के लिए खूंटी से स्पेशल टीम गई थी जबकि जॉन जुनास को जमशेदपुर पुलिस ने की है। बता दें कि खूंटी जिले के कोचांग में 19 जून को एक साथ पांच लडकियों के साथ गैंग की घटना घटित हुई थी। जिसके बाद से जिला प्रशासन इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हुई। 

वहीं पत्थलगड़ी के समर्थकों ने जब भाजपा सांसद कडिया मुंडा के गार्ड का अपहरण किया उसके बाद से लोगों को उनका हकीकत पता चला और मोह भंग हुआ। लोग अब ये समझने लगे हैं कि कुछ लोग साजिश के तहत ग्रामीणों को बहका रहे हैं। हकीकत जानने के बाद लोग खुद ही कानून के खिलाफ लगे पत्थलगड़ी हटाने लगे हैं। 

हालांकि, पिछले दिनों जॉन जुनास तिड़ू ने कहा था कि पत्थलगड़ी को डैमेज करने के लिए जिला प्रशासन जान-बूझकर उसका नाम कोचांग गैंगरेप से जोड़ रहा है। उसने इस घटना में संलिप्तता से इनकार किया था। उसने कहा था कि लोकतंत्र आदिवासियों के लिए नहीं है। आदिवासियों को देश का राजा बताते हुए उसने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों के बहिष्कार का एलान करने तक की बात कही थी। उसने कहा था कि पत्थलगडी कुछ दिनों के लिए इस रोका गया है। जिस गांव में पत्थलगड़ी नहीं हुई है वहां भी जल्द पत्थलगड़ी की जायेगी। 

संबंधित गांव की ग्रामसभा द्वारा निर्णय लेकर ग्रामप्रधान पत्थलगड़ी करेंगे। तिड़ू ने पिछले दिनों मीडिया से भी कहा था कि वर्तमान में जो शासन व्यवस्था चल रही है उससे आदिवासियों का अधिकार लूटा जा रहा है। वोट व्यवस्था के कारण स्थानीय संपदा की लूट मची है। इसके लिए वह पूरे देश के आदिवासियों को जगाने के अभियान में जुटा है. उसने कहा कि आदिवासी समुदाय से वह अपील करेगा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करें।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली