झारखंड: पहले नाबालिग से किया रेप, फिर घर पर परचा लगाकर कर दी जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Published: August 6, 2018 08:45 PM2018-08-06T20:45:36+5:302018-08-06T20:45:36+5:30

आरोपी द्वारा जबरन रेप करने व धमकी देने के बाद पीड़िता ने आरोपी चपका गरियाटोली निवासी प्रकाश उरांव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jharkhand: first raped by minor, then threatened to kill him by hanging on the house | झारखंड: पहले नाबालिग से किया रेप, फिर घर पर परचा लगाकर कर दी जान से मारने की धमकी

झारखंड: पहले नाबालिग से किया रेप, फिर घर पर परचा लगाकर कर दी जान से मारने की धमकी

रांची,6 अगस्त:झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड की एक नाबालिग लडकी से न केवल गुमला में दुष्कर्म किया गया बल्कि आरोपी ने पीड़िता को गुमला के अलावा त्रिपुरा ले जाकर भी दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर पोस्टर चिपकाकर दूसरे लड़के से शादी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा जबरन रेप करने व धमकी देने के बाद पीड़िता ने आरोपी चपका गरियाटोली निवासी प्रकाश उरांव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडिता ने कहा है कि वर्ष 2018 के जनवरी माह में आरोपी उसे सुनसान जगह ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया था। 

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी से कुछ नहीं कहने की धमकी दी थी। मार्च माह में आरोपी ने पीडिता को बहला फुसलाकर त्रिपुरा ले गया था। जहां एक ईट भट्ठा में काम करने के लिए रख दिया था। त्रिपुरा में लडकी को चार माह तक रखकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जुलाई माह में आरोपी ने पीडिता को त्रिपुरा से वापस गांव लाकर उसे घर पर छोड दिया। मामले की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो पंचायत बैठी। जिसमें पंचायत ने फैसला सुनाया था कि प्रकाश उरांव लडकी से दूरी बनाकर रहेगा। कोई मेलजोल नहीं रखेगा। लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार पीडिता को फोन कर अपने पास बुलाता था। 

Web Title: Jharkhand: first raped by minor, then threatened to kill him by hanging on the house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे