लाइव न्यूज़ :

झांसीः मां ने खुद पर और अपने एक साल के बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 17:25 IST

झांसीः लहचूरा थाना क्षेत्र स्थित बरुआमाफ गांव के निवासी कौशल कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी पूजा और उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देखुद पर और अपने एक साल के बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।घर से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मां और बच्चे दोनों की जलने से मौत हो चुकी थी।

झांसीः झांसी जिले के लहचूरा क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) गोपीनाथ सोनी ने बताया, ‘‘लहचूरा थाना क्षेत्र स्थित बरुआमाफ गांव के निवासी कौशल कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी पूजा और उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।’’

सोनी ने बताया, ‘‘परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि सुबह खाना बनाते समय महिला ने खुद पर और अपने एक साल के बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।’’ उन्होंने बताया कि घर से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक आग बुझाई जाती तब तक मां और बच्चे दोनों की जलने से मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। सोनी ने बताया कि पूजा के पति कौशल कुशवाहा और सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कथित आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा