लाइव न्यूज़ :

JEE-21 case: जेईई-21 में गड़बड़ी, सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बेंगलुरु सहित 19 स्थानों पर ली तलाशी, 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, 30 ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 20:48 IST

JEE-21 case: 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, लगभग 30 ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ (बाद की तिथि वाले चेक) के अलावा विभिन्न छात्रों की अंकतालिका सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अलावा, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बेंगलुरु में तलाशी अभियान चलाया।तीन निदेशक, अन्य सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर जेईई (मुख्य) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर कर रहे थे। प्रति उम्मीदवार 12-15 लाख रुपये की भारी राशि वसूल करते थे।

JEE-21 case: सीबीआई ने 2021 में हुई जेईई (मुख्य) परीक्षा में कथित हेराफेरी के सिलसिले में शनिवार को दिल्ली एवं एनसीआर सहित कई शहरों में 19 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने दिल्ली के अलावा, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बेंगलुरु में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि 25 लैपटॉप, सात कंप्यूटर, लगभग 30 ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ (बाद की तिथि वाले चेक) के अलावा विभिन्न छात्रों की अंकतालिका सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।’’

सितंबर 2021 में, सीबीआई ने परीक्षा में कथित हेरफेर के लिए ‘एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके तीन निदेशकों - सिद्धार्थ कृष्ण, वी. मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय - के अलावा अन्य दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह आरोप लगाया गया था कि छात्रों से मोटी रकम लेकर तीन निदेशक, अन्य सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर जेईई (मुख्य) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी गारंटी के तौर पर इच्छुक छात्रों की कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका, ‘यूजर आईडी’, ‘पासवर्ड’ और ‘पोस्ट-डेटेड चेक’ प्राप्त करते थे और सफलतापूर्वक प्रवेश हो जाने के बाद प्रति उम्मीदवार 12-15 लाख रुपये की भारी राशि वसूल करते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसीबीआईदिल्लीउत्तर प्रदेशबेंगलुरुJamshedpur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा