लाइव न्यूज़ :

JC Bose University of Science and Technology: 20 दिन में दूसरी घटना, बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा वंशिका के बाद प्रथम वर्ष के छात्र दक्ष ने फांसी लगाई, जेब से सुसाइड नोट बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 16:12 IST

JC Bose University of Science and Technology: पुलिस ने बताया कि मूल रूप से हिसार निवासी दक्ष (18) फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी लाइफ साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदक्ष को फंदे से लटका देखा और विश्वविद्यालय प्रबंधन को सूचित किया।छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दक्ष की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

फरीदाबादः राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने परिसर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसी विश्वविद्यालय की बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा वंशिका (22) ने भी नौ अगस्त को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से हिसार निवासी दक्ष (18) फरीदाबाद स्थित जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी लाइफ साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

उसने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय विंग की छठी मंजिल पर गया और पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वहां काम कर रहे श्रमिकों ने सबसे पहले दक्ष को फंदे से लटका देखा और विश्वविद्यालय प्रबंधन को सूचित किया।

उसने बताया कि दक्ष की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया, ‘‘एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें साफ लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। दक्ष पिछले एक हफ्ते से कक्षा में नहीं आ रहा था,

लेकिन बृहस्पतिवार को वह परिसर में आया और अचानक उसने यह कदम उठा लिया।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक दक्ष के पिता विनोद कुमार को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये