लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता, भाई की हत्या के मामले में NIA ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

By भाषा | Updated: May 15, 2020 23:48 IST

एनआई के प्रवक्ता के अनुसार आतंकवादी संगठन के कथित सदस्य निसार अहमद शेख, निशाद अहमद बट और आज़ाद हुसैन बागवान के नाम आरोपपत्र में दर्ज हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सचिव अनिल परिहार और उसके भाई की 2018 में हुई हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया।इनमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी भी शामिल हैं, जिन्हें मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सचिव अनिल परिहार और उसके भाई की 2018 में हुई हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादी भी शामिल हैं, जिन्हें मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है।

एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार आतंकवादी संगठन के कथित सदस्य निसार अहमद शेख, निशाद अहमद बट और आज़ाद हुसैन बागवान के नाम आरोपपत्र में दर्ज हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपपत्र यहां विशेष अदालत में दाखिल किया गया है। एनआईए ने ओसामा-बिन-जाविद, हारून अब्बास वानी और जाहिद हुसैन के नाम भी आरोप पत्र में दर्ज किए हैं, जिनपर एक नवम्बर 2018 को किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले को अंजाम देने का आरोप है।

ये तीनों हालांकि सितम्बर 2019 से जनवरी 2020 के बीच सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में मारे गए हैं। परिहार और उनके भाई की 2018 में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान एनआईए ने आरोप लगाया था कि किश्तवाड़ निवासी शेख, बट और बागवान ने भाजपा नेता और उनके भाई पर हमले में तीन आतंकवादियों की मदद की।

शेख, बट और बागवान को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। एनआईए का कहना है कि तीनों आतंकवादियों ने परिहार बंधुओं की हत्या ही नहीं की, बल्कि किश्तवाड़ में तीन अन्य आतंकी घटनाओं को भी अंजाम दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएआतंकवादीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत