जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, तीन दिन से थे लापता
By विनीत कुमार | Published: August 24, 2022 08:39 AM2022-08-24T08:39:11+5:302022-08-24T08:43:30+5:30
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एक भाजपा नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मंगलवार को पेड़ से लटका पाया गया। शव पर खून के निशान थे। राज के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है।
कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तीन दिन से लापता भाजपा नेता सोम राज का शव मिला है। पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई। भाजपा नेता का शव हीरानगर कस्बे में मिला। मामले की जानकारी देते हुए कठुआ के एसएसपी आरटी कोटवाल ने कहा कि जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है।
उन्होंने साथ ही बताया कि शव के पोस्टमार्टम केलिए भी चार सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। आरसी कोटवाल ने कहा कि एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इन सबके बीच भाजपा नेता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
J&K | BJP leader Som Raj's body found hanging from a tree in Kathua
— ANI (@ANI) August 24, 2022
A hanging incident occurred in Hiranagar. SIT constituted, along with a 4-member board of doctors for post-mortem. FIR to be filed; probe underway; we'll look into the cause of death: SSP Kathua RC Kotwal (23.8) pic.twitter.com/Qc3UmoN1DF
पुलिस के अनुसार एक स्थानीय शख्स ने पेड़ पर शव लटकता देख इसकी सूचना दी थी। शव पर खून के निशान मिलने की भी बात सामने आई है। सोम राज के परिजनों से सरकार से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, राज के घर पहुंचे भाजपा के कई नेताओं ने उनकी मौत के मामले की जांच की मांग की है।