जम्मू-कश्मीरः दो सालों में आग की 4786 घटनाएं, 112 लोगों की गई जान और 35 घायल, यहां देखें आंकड़े

By सुरेश एस डुग्गर | Published: January 10, 2023 04:27 PM2023-01-10T16:27:03+5:302023-01-10T16:28:28+5:30

आंकड़ों में कहा गया है कि 2021 और 2022 के दौरान कुल 4786 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 2021 में 2242 और 2022 में 2544 शामिल हैं, जो कश्मीर में आग लगने की 302 घटनाओं के बढ़ने का संकेत देता है।

Jammu and Kashmir 4786 incidents fire in two years 112 people lost their lives and 35 injured see figures here | जम्मू-कश्मीरः दो सालों में आग की 4786 घटनाएं, 112 लोगों की गई जान और 35 घायल, यहां देखें आंकड़े

वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा।

Highlightsआग लगने की घटनाओं में पिछले दो वर्षों- 2021 और 2022 में 112 लोगों की जान गई है, जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं।वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा। वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के लोग कुछ ना कुछ कारण से परेशान रहते हैं। सिर्फ आतंकवाद, सड़क हादसे और जानवर-मानव संघर्ष ही नहीं बल्कि आग लगने की घटनाएं भी कश्मीरियों की जानें ले रही हैं। यह कितनी हैं आधिकारिक आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं  कि यह दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कश्मीर के दस जिलों में आग लगने की घटनाओं में पिछले दो वर्षों- 2021 और 2022 में 112 लोगों की जान गई है, जबकि 35 अन्य घायल हुए हैं। आंकड़ों में कहा गया है कि 2021 और 2022 के दौरान कुल 4786 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 2021 में 2242 और 2022 में 2544 शामिल हैं, जो कश्मीर में आग लगने की 302 घटनाओं के बढ़ने का संकेत देता है।

आंकड़ों से पता चलता है, वर्ष 2021 में कुल 1711 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि आग की घटनाओं के कारण वर्ष 2022 में 1699 इमारतों को नुकसान पहुंचा। साल 2021 में, 75 लोगों की जान चली गई, जिसमें पुलवामा में 24 लोगों की सबसे अधिक मौतें हुईं, इसके बाद शोपियां में 22 और कुलगाम में 12 मौतें हुईं। श्रीनगर में भी पांच लोगों की मौत हो गई।

आंकड़ों में कहा गया है कि आग लगने की घटनाओं में श्रीनगर और कुपवाड़ा में 5-5 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं श्रीनगर से सामने आई हैं, जहां 448 फायर कॉल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज को मिली हैं, जबकि बारामुल्ला में साल 2021 में आग लगने की 324 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

इसी तरह से साल 2022 में, कुलगाम से 9, पुलवामा से 6, श्रीनगर से 5, बारामुल्ला, शोपियां और कुपवाड़ा से 4-4, अनंतनाग से 3 और गांदरबल और बांडीपोरा से एक-एक सहित 37 लोगों की मौत हो गई। इसी साल आग लगने की कुल 2544 घटनाओं में, श्रीनगर में सबसे अधिक 547, बारामुल्ला में 402, कुपवाड़ा में 323 और अनंतनाग में 270 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में आग लगने की घटनाओं में क्रमशः कुल 57 और 55 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। संयुक्त निदेशक, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, कश्मीर रेंज द्वारा संकलित डाटा में आगे कहा गया है कि वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 7061.60 लाख रुपये और 8523.07 लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि 105679.50 लाख रुपये और 85065.53 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Web Title: Jammu and Kashmir 4786 incidents fire in two years 112 people lost their lives and 35 injured see figures here

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे