लाइव न्यूज़ :

jacob Martin arrested: शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी 3 कारों में मारी टक्कर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 20:48 IST

jacob Martin arrested: पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तभी नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों से जा टकराए।

Open in App
ठळक मुद्देjacob Martin arrested: मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं।jacob Martin arrested: अकोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी।jacob Martin arrested: वर्ष 2011 में दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।

वडोदराः पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन ने तड़के मंगलवार को यहां वडोदरा जिले में अपनी लग्जरी एसयूवी चलाते हुए कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हादसे के कुछ घंटे बाद 53 वर्षीय मार्टिन को हिरासत में लिया गया। मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं।

पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तभी नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों से जा टकराए। अकोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी।

क्षतिग्रस्त कारों के मालिक की शिकायत के आधार पर पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मार्टिन की एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है। बड़ौदा रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान जैकब मार्टिन को वर्ष 2011 में दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :गुजरातटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो