लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर आईपीएस ने खाया जहर? भाई का आरोप- मां से बात नहीं करने देती थी पत्नी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 9, 2018 22:20 IST

कानपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे सुरेंद्र दास आखिरकार जिंदगी और मौत की जंग हार गए। उनके बड़े भाई ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App

कानपुर, 9 सितंबरः भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेंद्र दास आखिरकार जिंदगी और मौत की जंग हार गए। रविवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चार दिन पहले उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात दास अपनी शादीशुदा जिंदगी में संतुलन नहीं बिठा सके। दास के बड़े भाई ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। भाई ने आरोप लगाया कि दास की पत्नी उन्हें मुझसे और मां से बात नहीं करने देती थी। 

एनबीटी ने अपनी रिपोर्ट में बड़े भाई के हवाले से लिखा है, 'सुरेंद्र अपनी पत्नी और ससुराल वालों की वजह से तनाव में थे। उनकी शादी के दो महीने बाद ही तलाक की बात शुरू हो गई थी। दोनों की शादी शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। उनकी पत्नी ना ही मुझसे और ना ही मां से बात करने देती थी। उसके संस्कार नहीं ठीक थे।'

संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने 5 सितंबर को अपने आवास पर जहर खा लिया था। फॉरेंसिक टीम को उनके कमरे से सल्फास के तीन पाउच मिले थे। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने रविवार दोपहर रीजेंसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने शनिवार को अस्पताल जाकर दास की तबियत का जायजा लिया था।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल ने आईपीएस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई। ओपी सिंह ने अपने कर्मठ अधिकारी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?