लाइव न्यूज़ :

इंदौर में फिर सैनिटाइजर ने ली एक और बच्चे की जान, जानिए पूरा मामला

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 11, 2021 20:38 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजनगर में एक बच्चे की जान चली गई. बच्चों के बीच अच्छे और खराब सैनिटाइजर के खेल ये मामला घटित हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देदियासलाई से आग जलाकर गिलास के पास ले गया, सैनिटाइजर से आग भभक उठी. इंदौर में सैनिटाइजर की वजह से जलने का यह चौथा मामला है. रावजी बाजार इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

इंदौरः कोविड संकटकाल में संक्रमण से बचने के लिए इस्तेमाल में आने वाला सैनिटाइजर इंदौर में फिर 14 वर्षीय एक बच्चे की जान का दुश्मन बन गया.

बच्चों के बीच अच्छे और खराब सैनिटाइजर के खेल ने उसकी जान ले ली. दरअसल, बच्चे खेल खेल में यह जानना चाहते थे कि किसका सैनिटाइजर सबसे अच्छा है. खेल के दौरान सैनिटाइजर को परखने के लिए उन्होंने उसमें आग लगा दी. अचानक लगी आग में बच्चा झुलस गया. जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई.

चंदननगर पुलिस ने बताया कि राजनगर में चार दिन पहले 14 वर्षीय विशेष संजय पांचाल अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. इस दौरान बच्चों ने कहा कि चलो, देखते हैं कि किसका सैनिटाइजर सबसे अच्छा है. विशेष भागकर घर से एक गिलास में सैनिटाइजर भरकर ले आया.

जैसे ही उसने दियासलाई से आग जलाकर गिलास के पास ले गया, सैनिटाइजर से आग भभक उठी. आग में विशेष बुरी तरह झुलस गया. उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गए.

घटना के वक्त उसकी मां घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी. इंदौर में सैनिटाइजर की वजह से जलने का यह चौथा मामला है. इससे पहले रावजी बाजार इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह