लाइव न्यूज़ :

Indore News: सनकी आशिक की करतूत, प्रेमिका के घर घुसकर भाई की हत्या, पीड़िता की मां घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 27, 2026 11:36 IST

Indore News: घर में घुसते ही उसने पहले परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और फिर विधि, उसके भाई वेदांश और मां अनीता पर चाकू से लगातार वार कर दिए।

Open in App

Indore News:  मध्य प्रदेश इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर में सोमवार रात सनकी आशिक ने प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं।आरोपी युवक ने वारदात के बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम वेदांत सोलंकी (लगभग 22 वर्ष) है, जो बिजासन रोड का रहने वाला है। जिस युवती के घर यह खून-खराबा हुआ, उसका नाम विधि लखावत (करीब 20 वर्ष) है।

हमले में जान गंवाने वाले युवक की पहचान विधि के भाई वेदांश लखावत (लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है।हमले में विधि की मां अनीता लखावत (उम्र लगभग 40 वर्ष) भी घायल हुई हैं। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां वेदांश ने अरबिंदो अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

टीआई तरुण भाटी के मुताबिक, वेदांत और विधि के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद और दूरी चल रही थी। इसी रंजिश और कथित एकतरफा प्रेम के चलते वेदांत सोमवार रात करीब 10 बजे 60 फीट रोड स्थित विधि के घर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने पहले परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और फिर विधि, उसके भाई वेदांश और मां अनीता पर चाकू से लगातार वार कर दिए।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना से 5–6 दिन पहले ही पीड़ित परिवार ने वेदांत की शिकायत थाने में की थी, लेकिन उस समय उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि अगर तभी सख्त कार्रवाई होती तो यह वारदात टल सकती थी। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :इंदौरMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो