लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: 30 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े निर्वस्त्र करके पीटा और आम रास्ते पर घुमाया, 4 महिला अरेस्ट, आखिर माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 22:35 IST

Indore Crime News: लिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में सोमवार को होली के त्योहार पर चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा और सरेआम निर्वस्त्र करके अपमानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देचारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष की महिलाएं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से ताल्लुक रखती हैं।तमाशबीनों ने महिला के साथ हुए अपमानजनक कृत्य का वीडियो बनाकर इसे प्रसारित किया था।

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में होली के त्योहार पर 30 वर्षीय महिला को मामूली विवाद में दिनदहाड़े निर्वस्त्र करके पीटने और आम रास्ते पर घुमाने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने बताया कि गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में सोमवार को होली के त्योहार पर चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर पीटा और सरेआम निर्वस्त्र करके अपमानित किया।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहता ने बताया कि उन्होंने बुधवार को गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गांव में हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन अपने साथ अपमानजनक कृत्य से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला अपने मायके चली गई है।

मेहता ने बताया कि आरोपियों में शामिल एक महिला को संदेह था कि पीड़ित महिला उसकी सास को उसके खिलाफ भड़का रही है और वह उसकी सास को उसे बिना बताए मंदसौर ले गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष की महिलाएं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से ताल्लुक रखती हैं।

मेहता ने बताया कि गांव के कुछ तमाशबीनों ने महिला के साथ हुए अपमानजनक कृत्य का वीडियो बनाकर इसे प्रसारित किया था और इन लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने पीड़ित महिला को उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और निर्वस्त्र कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़ित महिला रहम की गुजारिश करती रही, लेकिन आरोपी महिलाओं ने उसकी एक न सुनी और उन्होंने सरेआम उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया तथा उसे इसी हालत में पीटते हुए गांव के आम रास्ते पर कुछ दूर तक ले जाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड विधान की धारा 323 (मारपीट), धारा 354-ए (लैंगिक उत्पीड़न) और धारा 452 (मारपीट की तैयारी के बाद जबरन घर में घुसना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप