लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स ने आभूषण कंपनी के 130 ठिकानों पर मारा छापा, भारी मात्रा में कैश बरामद

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 16:08 IST

इनकम टैक्स ने इन कंपनियों के ठिकानों से बरामद नगदी और ज्वैलरी को जब्त कर लिया है।

Open in App

आयकर विभाग (आईटी) ने कथित रूप से टैक्स चोरी के आरोप में  दक्षिण भारत के दो फेमस ज्वैलरी के 130 दुकानों पर छापा मारा है। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई केरल की ज्वैलरी कंपनी जोयालुक्कास और उससे जुड़ी एक अन्य कंपनी के खिलाफ की है। आईटी विभाग ने 130 दुकानें जहां छापेमारी की, वह चेन्नई, हैदराबाद, त्रिशूर और केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में फैले हुए थे। 

आईटी विभाग के मुताबिक यह एक्शन नोटबंदी के बाद दोनों कंपनी पर कथित कर चोरी के आरोपों की जांच करने के लिए किया गया। छापेमारी के दौरान भारी नकदी जमा करने और सोने, चांदी तथा हीरे की बिक्री के आंकडों का पता लगाया। छापमेरी की टीम में 100 से अधिक आयकर अधिकारी और कई पुलिस टीम शामिल थे।

आईटी की टीम ने सभी 130 दुकानों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही यहां से सारे नगदी और ज्वैलरी को जब्त कर लिया है। आईटी टीम की चेन्नई शाखा इस देशव्यापी कार्वाई का समन्वय कर रही है। वहीं दिल्ली में भी 5 जनवरी को इनकम टैक्स विभाग ने गैरकानूनी तरीके से चलाए जा रहे निजी तिजौरियों, लॉकरों से 41 करोड़ रुपये के सोने, चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की है। विभाग ने गैरकानूनी तरीके से चलाई जा रही लॉकर सेवा के खिलाफ अपने अभियान के तहत यह जब्ती की है।

बता दें कि सरकार ने 'छुपे' और 'फरार' इनकम टैक्स डिफॉल्टरों को समन जारी करने और उनके खिलाफ बकाये की वसूली की कार्रवाई के लिए बैंकों, बीमा कंपनियों और नगर निगमों के डेटाबेस से उनके पते हासिल करने का अधिकार दिया है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने इसके लिए एक स्पेशल टीम भी बनाई है, जो टैक्स चोरी करने वालों नजर रखती है।

टॅग्स :आयकरआयकर विभागक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?