लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: भदोही में पत्नी के साथ तांत्रिक ने बलात्कार करने की कोशिश, पति ने की हत्या

By भाषा | Updated: May 10, 2020 16:40 IST

यूपी के भदोही में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की पति ने कथित रूप से हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की गंडासे से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी।राजकुमार ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी।

भदोही: यूपी के भदोही से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की गंडासे से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र—मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था।

उन्होंने बताया कि झाड़—फूंक के दौरान तांत्रिक ने राजकुमार को बाहर से कुछ सामान लाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाहर जाने पर राम लखन ने महिला से बलात्कार की कथित कोशिश की, तभी राजकुमार सामान लेकर पहुंच गया। ओझा की हरकत देख उसने राम लखन को मारा—पीटा। उस वक्त तांत्रिक वहां से भाग गया।’’

सिंह ने बताया कि इस घटना के करीब तीन घंटे बाद राजकुमार और उसके दोस्त जगन्नाथ ने शराब पी। उन्होंने बताया कि जगन्नाथ सुलह कराने की बात कहकर तांत्रिक को साथ लेकर आया और उसके आते ही राजकुमार ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर जगन्नाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राजकुमार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर चल रही है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला