Up ki Taja KhabaR: यूपी की मेडिकल छात्रा का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार
By प्रिया कुमारी | Published: August 20, 2020 12:40 PM2020-08-20T12:40:54+5:302020-08-20T12:40:54+5:30
मेडिकल की छात्रा का शव बरामद किया गया, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई का आरोप है कि चिकित्सक अधिकारी उसे परेशान कर रहा था और उसने उसे धमकी भी दी थी।
आगरा के मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा की हत्या कर उसके शव को गांव बमरौली में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा का शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत ले लिया है।
मृतका दिल्ली में शिवपुरी की रहने वाली थी, पुलिस ने बताया कि वह मंगलवार शाम से लापता थी। उसके शव मिलने के कुछ घंटे पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। आगरा के एक पुलिस अधिकारी बबलू कुमार ने कहा, "महिला के परिवार ने पुलिस को बताया कि जालौन का एक चिकित्सक अधिकारी उसे परेशान कर रहा था और उसने उसे धमकी भी दी थी।"
उन्होंने कहा बताया कि छात्रा को बुधवार की सुबह मृत पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे सिर और गर्दन पर चोटें आई थीं, चोट के निशान संघर्ष का संकेत दे रहे थे। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लड़कियों के खिलाफ लगातार हो रहे घटनाओं पर योगी सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है। सोमवार को, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रही है। इससे पहले भी यूपी के कई जिलों में लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं।