लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में विशेष सशस्त्र बल के डिप्टी कमांडेट ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

By भाषा | Updated: August 15, 2020 15:20 IST

 मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल की 26 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश एसएएफ 26 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस लाइन कैंट स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर खुद को गोली मार ली।

गुना: मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 26 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट ने यहां शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय कुमार सोनी (59) एसएएफ में डिप्टी कमांडेट के पद पर पदस्थ थे।

शुक्रवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन कैंट स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर खुद को गोली मार ली। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण सोनी का अवसाद में होना सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि सोनी की पत्नी की मौत पांच माह पहले ही कैंसर से हो गयी थी। इसके बाद वह लगातार दुखी रहने लगे थे। उनका बेटा राजस्थान में तथा बेटी विवाह के बाद बेंगलुरु में रह रही है। सोनी यहां अकेले रहते थे। इस कारण वह लगातार अवसाद में थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने सरकारी आवास के बाहर आये और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार