लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधेपुरा जिले में चार मनचलों ने दलित लड़की के साथ दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2023 16:20 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की महादलित परिवार से है और किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में चार मनचलों ने उसका रास्ता रोक दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आईचार लड़कों ने पीड़िता को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर बारी बारी से दुष्कर्म कियापीड़िता के बयान पर मधेपुरा महिला थाना में चार लड़कों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है

पटना: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां चार लड़के पीड़ित लड़की को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की महादलित परिवार से है और किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में चार मनचलों ने उसका रास्ता रोक दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां चारो ने बारी बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लड़के मौके से फरार हो गए। लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

पीड़िता के बयान पर मधेपुरा महिला थाना में चार लड़कों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

इस संबंध में मधेपुरा के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि लड़की के साथ गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा गलत काम करने की सूचना मिली है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और इस घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :रेपबिहारक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी