लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: PAK का ड्रग्स रैकेट चला रहे थे 5 पुलिसकर्मी, गिरफ्तार हुए लोगों में कारोबारी-ठेकेदार और नेता भी शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 23, 2022 20:42 IST

पुलिस ने कुपवाड़ा और बारामूला के विभिन्न इलाकों से से इस रैकेट से जुड़े 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार लोगों में 5 पुलिसकर्मी हैं।इसके अलावा एक स्थानीय नेता, एक ठेकेदार और एक कारोबारी भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। पुलिस ने 2 किलो हेरोइन भी बरामद की है।

जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ड्रग्स की यह तस्करी पाकिस्तान के जरिए हो रही थी। पुलिस ने कुपवाड़ा और बारामूला के विभिन्न इलाकों से से इस रैकेट से जुड़े 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में 5 पुलिसकर्मी हैं। इसके अलावा एक स्थानीय नेता, एक ठेकेदार और एक कारोबारी भी गिरफ्तार लोगों में शामिल है। 

पुलिस ने 2 किलो हेरोइन भी बरामद की है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया है, "इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, भले ही वे किसी भी विभाग के हों। हम ड्रग्स की इस चुनौती से उसी तरह निपटेंगे जैसे हमने आतंकवाद की चुनौती का सामना किया है।"

कुपवाड़ा के एसएसपी युगल मन्हास ने मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक पोल्ट्री दुकान के मालिक के बारे में सूचना मिली थी कि उसके घर में कुछ नशीला पदार्थ है। इसके बाद उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जाँच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार पोल्ट्री दुकान का मालिक ड्रग्स तस्करी के एक बड़े समूह का हिस्सा था। 

गिरफ्तार व्यक्ति ने कुछ ड्रग पेडलर्स और बारामूला जिले के कुछ सहयोगियों के नाम का खुलासा किया था। एसएसपी ने बताया कि इस ड्रग्स तस्करी रैकेट के भंडाफोड़ होने से कश्मीर में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संचालकों की सीधी संलिप्तता फिर से उजागर हुई है। दरअसल पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर शाकिर अली खान भारत में अपने बेटे तहमीद खान को नशीले पदार्थों का आपूर्ति करता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी