लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में मनचलों ने एक नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, किया मारने का प्रयास, अर्धनग्न हालत में छोड भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 05:24 IST

बिहार में गैंगरेप का मामला लगातार बढता हीं ज रहा है. अब नया मामला सूके के गया जिले में सामने आया है

Open in App

बिहार में गैंगरेप का मामला लगातार बढता हीं ज रहा है. अब नया मामला सूके के गया जिले में सामने आया है, जहां नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बच्ची को मारने की भी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. गया के एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 साल की नाबालिग बच्ची जंगल में लकडी चुनने गई थी. उसके साथ गांव की तीन और बच्चियां भी थी. इसी दौरान रास्ते में इस नाबालिग बच्ची को चार लडकों ने पकड लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

बदमाशों ने बच्ची के कपडे फाड डाले और उसके शॉल से गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने  अपने गले के बीच में हाथ रख लिया और किसी तरह अपनी जान बचाई. लोगों के आने डर से बदमाशों ने उसे छोड दिया और वहां से भाग गए. घटना के बाद बच्ची एक पेड के पास अधनंगी ही खडी हो गई, तभी किसी राहगीर ने उसकी मदद की और अपना गमछा उसे दे दिया. फिर परिजनों को खबर कर पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और बच्ची का बयान थाने में दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया.

हालांकि इस दौरान गांववालों की काफी भीड थाने पर जुट गई और गिरफ्तारी की मांग करने लगी. बताया जा रहा है कि जब बदमाशों ने इस बच्ची को पकडा उसके साथ की सभी बच्चियां उससे कम उम्र की थी. इसलिए अपराधियों ने इस बच्ची 13 साल की बच्ची को ही कब्जे में ले लिया. इस बीच साथ की बच्चियां वहां से भाग गई थीं. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी और डीएसपी छापेमारी कर रहे हैं. एसएसपी एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?