लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेतिया मेडिकल कॉलेज में हुआ बवाल, चले लाठी-डंडे, गंभीर चोट के कारण 3 लोग आईसीयू में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2022 16:06 IST

जीएमसीएच बेतिया मेडिकल कॉलेज परिसर में मारपीट, तोड़फोड़ के कारण मची भगदड़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज परिसर में तोड़फोड़ के कारण मची भगदड़ मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में भर्ती 

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले का सबसे बड़ा अस्पताल जीएमसीएच बेतिया में बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों और जीएनएम मेल स्टाफ से लेकर कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मियों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले हैं। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। 

कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ के कारण मची भगदड़ 

कॉलेज परिसर में मारपीट, तोड़फोड़ के कारण मची भगदड़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। मामले की सूचना पर भारी पुलिसबल को बुलाया गया, तब कहीं जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। लेकिन अभी भी दोनों पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है। आरोप है कि इंटर्न छात्रों ने इमरजेंसी वार्ड में भी तोड़फोड़ की है।

ऐसे हुआ विवाद शुरू

बताया जा रहा है कि एक मरीज को भर्ती कराए जाने को लेकर नर्सों और इंटर्न छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया और लाठी-ठंडे तक की नौबत आ गई। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इंटर्न और जीएनएम स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। 

अस्पताल प्रशासन ने कहा, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बहरहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। हालात को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन बातचीत कर रहे हैं। वहीं जीएमसीएच अस्पताल के उपाधीक्षक श्रीकांत तिवारी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला