लाइव न्यूज़ :

Thane Crime: पत्नी के दूर रहने पर नाराज पति ने उठाया ऐसा कदम, केमिकल डाल किया आग के हवाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 12:25 IST

Thane Crime: दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण पीड़िता अपने पति से अलग रह रही थी।

Open in App

Thane Crime: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में घरेलू विवाद के कारण अलग रह रही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चितलसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण पीड़िता अपने पति से अलग रह रही थी।

वह अक्सर उसे परेशान करता था। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुछ अवसरों पर अपनी पत्नी से साथ रहने की इच्छा जताई थी और उसे साथ न रहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जब पीड़िता मंगलवार को अपने कार्यस्थल की ओर जा रही थी तब आरोपी ने उसे बोरीवली टनल निर्माण स्थल के पास रोक लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर पहले लोहे की छड़ से हमला किया, फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने आग बुझाने में मदद की और महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Thane Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी