लाइव न्यूज़ :

बिहार: घर में फंखे से लटकता मिला युवक-युवती का शव, पुलिस को ऑनर किलिंग शक

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2018 16:14 IST

जांच में जुटी पुलिस को ऐसी आशंका है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था, इस दौरान दोनों की हत्या कर दी गई और शव को पंखे से लटका दिया गया।

Open in App

पटना,18 जुलाई: बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिघा थाना के घोसी गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवती के घर पर लड़के और लड़की दोनों के शव पंखे से लटके मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।जांच में जुटी पुलिस को ऐसी आशंका है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था, इस दौरान दोनों की हत्या कर दी गई और शव को पंखे से लटका दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि घोषी के रहने वाले प्रकाश कुमार का गांव की ही एक नाबालिग युवती से प्रेम संबंध था। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हुआ हमला, BJP पर लगाया आरोप

बीती रात प्रकाश ने अपने चाचा को पटना से गांव आने की बात कही थी। लेकिन सुबह उसका शव गांव के ही शत्रुघ्न सिंह के घर में पाया गया। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या कर उन्‍हें पंखे से लटका दिया गया था। मृतक युवक के शरीर पर कई जख्म और पिटाई के निशान भी मौजूद हैं। एक ही गांव के रहने वाले दोनों युवक-युवती की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। खबर मिलने के बाद मौके-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंखे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवती के परिजनों ने घर बुलाकर प्रकाश की हत्या कर दी और फिर युवती की भी हत्या कर दी गई। इन हत्‍याओं को आत्महत्या का रंग देने के लिए दोनों शवों को पंखे से लटका दिया गया।

ये भी पढ़ें: 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया समन जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को एक कमरे से बरामद किया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से युवती के परिजन घर छोडकर फरार हैं। बताया जाता है कि रात में लडकी अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। लेकिन जब सुबह लडकी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई ने इसकी सूचना गांव में दी। जब लोगों ने कमरे में देखा तो एक लडके के साथ उस लडकी का लाश पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना से मृतक लडके के परिजनों का कहना है कि उनके लडके की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस घटना में गांव के लोगों का ही हाथ है। डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संदेहास्पद है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक लडके के शरीर पर जख्म के निशान है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम