लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड Updates: डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पांच हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 11:39 IST

कमलेश की पत्नी किरण की तहरीर पर इस मामले में मुफ्ती नईम काजमी और अनवारुल हक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पढ़ें लाइव अपडेट्स...

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती जांच में पुलिस को हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक है। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक संदेश भी वायरल किया जा रहा जिसमें हत्या की जिम्मेदारी कथित रूप से अलहिंद ब्रिगेड नाम का संगठन ले रहा है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि कमलेश तिवारी को पिछले कई महीने से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी। घटना के समय एक सुरक्षाकर्मी कमलेश के घर के नीचे तैनात था जिसने हत्यारों को रोका और कमलेश से पूछ कर ही उन्हें घर के अंदर जाने दिया। कमलेश की पत्नी किरण की तहरीर पर इस मामले में मुफ्ती नईम काजमी और अनवारुल हक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें कमलेश तिवारी हत्याकांड से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स...

19 Oct, 19 02:19 PM

मृतक के परिजनों से मिलेंगे सीएम योगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र से लौटने के बाद आज शाम सीएम योगी आदित्यनाथ, कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

19 Oct, 19 01:49 PM

गुजरात एटीएस ने संदिग्धों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज

19 Oct, 19 11:38 AM

डीजीपी ओपी सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

कमलेश तिवारी मर्डर केस में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विवेचना इस बात की ओर इंगित करती है कि पांच लोग इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सूरत से राशिद, मोहसिन और सलीम को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा एफआईआर में नामजद दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस घटना का किसी खास आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं पाया गया है।  

19 Oct, 19 09:37 AM

एडीजी बरेली जोन ने किया सफाई, नहीं हुई गिरफ्तारी

कमलेश तिवारी हत्याकांड में आरोपी मौलाना अनवारुल हक की गिरफ्तारी की खबरों पर एडीजी बरेली जोन ने साफ किया है कि फिलहाल पूछताछ जारी है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

19 Oct, 19 09:24 AM

कमलेश की मां ने सीएम योगी को बताया जिम्मेदार

मृतक कमलेश तिवारी की मां ने कहा कि जबतक योगी आदित्यनाथ नहीं आते अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के जमाने में इतने फतवे जारी हुए लेकिन मेरे बेटे को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनके बेटे की हत्या कर दी गई। कमलेश की मौत के लिए योगी जिम्मेदार हैं।

19 Oct, 19 08:46 AM

आरोपी मौलाना अनवारुल हक गिरफ्तार

कमलेश तिवारी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी की गई है। साल 2015 में कमलेश का सिर कलम करने पर 51 लाख का ईनाम रखा था। इसके अलावा गुजरात के सूरत से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। स

 

19 Oct, 19 08:37 AM

परिजनों की मांग- सीएम योगी मिलने आएं तभी होगा अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार देर रात कमलेश तिवारी का शव सीतापुर के महमूदाबाद स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया। कमलेश के परिजनों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी है। परिजनों की जिद है कि जबतक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके घर नहीं आते, तबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो कह रही हैं कि मैं भी आत्मदाह कर लूंगी।

19 Oct, 19 08:19 AM

परिजनों की मांग- सीएम योगी मिलने आएं तभी होगा अंतिम संस्कार

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार देर रात कमलेश तिवारी का शव सीतापुर के महमूदाबाद स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया। कमलेश के परिजनों में गम के साथ-साथ गुस्सा भी है। परिजनों की जिद है कि जबतक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके घर नहीं आते, तबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वो कह रही हैं कि मैं भी आत्मदाह कर लूंगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की