हिमाचल: बुजर्ग महिला को डायन बताकर की गई क्रूरता, CM के आदेश के बाद पुलिस ने 21 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 11, 2019 03:18 PM2019-11-11T15:18:13+5:302019-11-11T15:18:13+5:30

हिमाचल के मंडी जिले में महिला के बाल काट, मुंह पर कालिख पोतकर गले में जूतों की माला डालकर देवता के रथ के सामने सरे आम घसिटा गया था। साथ ही महिला पर गांव में जादूटोना करने का भी आरोप लगाया गया। 

himachal pradesh police arrested 21 after they behave Cruel with old women in mandi district | हिमाचल: बुजर्ग महिला को डायन बताकर की गई क्रूरता, CM के आदेश के बाद पुलिस ने 21 लोगों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Highlightsबुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहनाकर घुमाया गया शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

हिमाचल के मंडी जिले में 81 साल बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया है। बीते हफ्ते घटी इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

शुरूआती जांच के आधार पर सरकाघाट उप-ग्राम पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था फिर रविवार को अन्य 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 14 पुरूष और 7 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार किए लोगों में एक 18 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय पुजारिन भी शामिल है। 

फिलहाल पुलिस ने 17 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया है जबकि अन्य 4 को सोमवार को शाम अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम जयराम ठाकुर ने संज्ञान लिया था। इसके साथ ही जल्द कार्यवाई का भी आदेश दिया था। इसी बीच महिला की बेटी और दामाद ने मामला पुलिस में दर्ज कराया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला के बाल काट, मुंह पर कालिख पोतकर गले में जूतों की माला डालकर देवता के रथ के सामने सरे आम घसिटा गया था। साथ ही महिला पर गांव में जादूटोना करने का भी आरोप लगाया गया। 

Web Title: himachal pradesh police arrested 21 after they behave Cruel with old women in mandi district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे