लाइव न्यूज़ :

जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, तीन लोगों को कुचलकर मारा, 3 गंभीर रूप से घायल, पिछले दो साल में 13 का गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 20, 2021 19:38 IST

हाथियों के झुंड ने इतीज ठाकुर मोहल्ले में ईंट भट्ठा में काम कर सो रहे मजदूरों की झोपड़ी पर हमला कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देझोपड़ी उजड़ते ही मजदूर भागने लगे.प्राथमिक उपचार केरेडारी सीएचसी में किया गया.रामबृक्ष राम सिंह व दो अन्य बच्चे बुरी तरह से घायल हैं.

रांचीः झारखंड में एकबार फिर से हाथियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है. इसी कडी में हजारीबाग जिले के केरेडारी बडकागांव सीमांत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठा में काम कर सो रहे मजदूरों की झोपड़ी पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद डाला, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबिक तीन लोग घायल हैं.

 

 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. ऐसे में हजारीबाग में हाथियों के आतंक से लोग आतंकित हैं. क्षेत्र में आये दिन हाथियों द्वारा हर महीने घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. हाथियों के झुंड ने इतीज ठाकुर मोहल्ले में ईंट भट्ठा में काम कर सो रहे मजदूरों की झोपड़ी पर हमला कर दिया.

झोपड़ी उजड़ते ही मजदूर भागने लगे. भागने के दौरान हाथियों ने रोहणी देवी (40 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार (12 वर्ष), पुत्री सुंदरी कुमारी (10 वर्ष), पिता रामवृक्ष राम सिंह (45 वर्ष) समेत दो अन्य बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. हाथियों के कुचलने से रोहणी देवी, पुत्र मुकेश कुमार, पुत्री सुंदरी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि रामबृक्ष राम सिंह व दो अन्य बच्चे बुरी तरह से घायल हैं.

इनका प्राथमिक उपचार केरेडारी सीएचसी में किया गया. इसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ कुमार संजीव ने हजारीबाग रेफर कर दिया. घटना रविवार मध्य रात्रि की है. हादसे में घायल रामबृक्ष राम सिंह ने बताया है कि ईंट भट्ठा में ईंट बनाने का काम करते हैं. रमन गंझू के भट्ठा में ईंट बना रहे थे. यहां 8-10 मजदूर काम करते हैं, जो झोपडी बना कर रहते हैं.

सभी लोग रविवार शाम में काम कर सो रहे थे. सोने के दौरान मध्य रात्रि में हाथी भट्ठा पर आ पहुंचे और मजदूरों की झोपड़ी को तोड़ने लगे. झोपड़ी गिरते ही सभी भाग गए. भागने के दौरान पत्नी व दो बच्चों को हाथियों ने कुचल कर मार डाला. वे और दो अन्य बच्चे हाथियों के झुंड से भाग कर जान बचा पाये. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड केरेडारी के मनातू व लाजीदाग होते हुए कंडबेर के इतीज जंगल पहुंचे थे.

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल में 13 व्यक्तियों समेत दर्जनों मवेशियों को अपनी चपेट में लिया. जबकि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की फसल को नष्ट कर दिया है. वहीं वन कर्मियों ने बताया कि फिलहाल हाथियों का कॉरिडोर जंगल ही है.

बड़कागांव वन क्षेत्र के गाली ब्लोदर, गोंदलपुरा, जोरा काठ, चरही, चुरचू, शीला जंगल, केरेडारी, हेन्डेगीर, इसको इंदिरा, महोदी पहाड़ आदि क्षेत्र के जंगल ही हाथियों का कॉरिडोर है. वन कर्मियों ने यह भी बताया कि मरने वालों के लिए चार लाख, गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख, साधारण रूप से घायल व्यक्ति के लिए 15,000 रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है.

उन्होंने कहा कि जंगलों की अधिक मात्रा में कटाई होने के कारण हाथी जंगल छोड़ गांव की ओर आ जाते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि हाथियों को ना छेड़ें. हाथी जिधर जाना चाहते हैं, उन्हें शांतिपूर्वक जाने दें. हो-हल्ला ना करें. 

टॅग्स :झारखंडRanchiहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा