लाइव न्यूज़ :

घर के पास से उठा कर 7 साल की बच्ची से रेप?, शौच जाने का बहाना कर चौकी इंचार्ज की पिस्तौल छीनकर गोली चलाईं, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 10:13 IST

Hathras: पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन के बाद नगला छत्ती गांव के रहने वाले अमन को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था कि तभी आरोपी ने शौच जाने को कहा। चौकी प्रभारी उतरे ही थे कि तभी उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दायें पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

Hathras:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सात वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशी के लिए अदालत ले जाते समय आरोपी ने शौच जाने का बहाना कर चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्तौल छीनकर गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक व्यक्ति, सात वर्षीय बच्ची को उसके घर के पास से उठा कर पास के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन के बाद नगला छत्ती गांव के रहने वाले अमन को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम चिकित्सा परीक्षण कराने के बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था कि तभी आरोपी ने शौच जाने को कहा। उन्होंने बताया कि आरोपी के साथ गाड़ी से चौकी प्रभारी उतरे ही थे कि तभी उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दायें पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहाथरस केसup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने