लाइव न्यूज़ :

Haryana: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार, लड़की के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2026 10:06 IST

Haryana: पीड़िता ने बताया कि रेप की वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई थी और 5 जनवरी को उसका मिसकैरेज हो गया और तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Open in App

Haryana:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक जूनियर हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी और इस सप्ताह उसका गर्भपात हो गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब फरीदाबाद की एक 17 वर्षीय निशानेबाज ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भारतीय कोचिंग स्टाफ के एक प्रमुख सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को खोल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले एक जूनियर कोच ने स्टेडियम में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसे वह तीन साल से जानती थी।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई और पांच जनवरी को उसका गर्भपात हो गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।" 

टॅग्स :हरियाणाHaryana Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत