लाइव न्यूज़ :

Hardoi Road Accident: ऑटो रिक्शा-डंपर ट्रक में टक्कर, 6 की मौत और 3 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 14:45 IST

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदौल मऊ गांव के पास हुई, जब एक ऑटो रिक्शा एक डंपर ट्रक से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना के समय ऑटो रिक्शा बांगरमऊ से संडीला जा रहा था।सभी घायलों को संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बृहस्पतिवार की सुबह एक ऑटो की ट्रक से टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदौल मऊ गांव के पास हुई, जब एक ऑटो रिक्शा एक डंपर ट्रक से टकरा गया।

 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय ऑटो रिक्शा बांगरमऊ से संडीला जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि हादसे के बाद सभी घायलों को संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और तीन को उन्नत उपचार के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ऑटो रिक्शा चालक रंजीत, यात्री अंकित कुमार, अरविंद, फूलजहां (महिला), निसार और एक अन्य अज्ञात महिला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया, "यह दुर्घटना सुबह करीब 9:45 बजे बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर हुई, जिसमें ऑटो रिक्शा में सवार चार पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई।

ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।" जादौन ने आगे बताया कि घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला