लाइव न्यूज़ :

विनीत, कपिल, सागर, सागर सिंह और जोगिंदर की दोस्ती, किसी बात पर गुस्सा और विनीत को बेरहमी से पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 21:12 IST

विनीत के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया जिससे वह बेहोश हो गया और ‘आईसीयू’ में भी उसकी हालत गंभीर बनी रही तथा अंतत: मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देफर्रुखनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गांव में स्थिति नियंत्रण में है।पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और जांच जारी है।आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।

 

 

 

 

गुरुग्राम:गुरुग्राम के फर्रुखनगर में कथित तौर पर दोस्तों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय युवक की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक विनीत खंडेवला गांव का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को गांव के ही कुछ युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार तड़के गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या का आरोप भी जोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। विनीत के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया जिससे वह बेहोश हो गया और ‘आईसीयू’ में भी उसकी हालत गंभीर बनी रही तथा अंतत: उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया, “आरोपी कपिल, सागर, सागर सिंह और जोगिंदर इस हमले में शामिल थे।

ये सभी दोस्त हैं और साथ में घूमते-फिरते हैं लेकिन उन्होंने मेरे बेटे की हत्या कर दी।” फर्रुखनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विनीत के गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया, “पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला