लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: एचडीएफसी के ATM से पैसे निकालने वाले 50 लोगों को लगा लाखों का चूना, सभी के कार्ड का बना लिया क्लोन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 19:56 IST

देशभर में दिन-ब-दिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। गुरुग्राम में लगभग 50 लोगों के ATM से लगभग लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है।

Open in App

गुरुग्राम, 12 जुलाई: देशभर में दिन-ब-दिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। गुरुग्राम में लगभग 50 लोगों के ATM से लगभग लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। बता दें कि सेक्टर 45 स्थित यूनिटेक साइबर पार्क में एचडीएफसी बैंक एटीएम  से कम से कम 50 लोगों ने स्पाइप के जरिए पैसे खो दिया है। इस मामले को लेकर एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को गुरुग्राम पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराया था। 

जांच के बाद पता चला कि मार्च और अप्रैल के बीच में मशीन से छेड़छाड़ कर करीब 100 लोगों के एकाउंट हैक कर लिया था। 1 मई से लोगों के जब SMS से पता चला कि उनके खाते पैसे गायब हो रहे हैं तो लोगों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। । शिकायतकर्ताओं का कहना था कि एटीएम उनके पास थे बावजूद इसके एटीएम से पैसे निकल रहे थे। इसके बाद जांच शुरू हुआ।

जांच में पाया कि मार्च के अलग-अलग तारीख को एटीएम से किसी ने छेड़छाड़ कर ग्राहकों का डेटा चुरा लिया। इन दिनों में एटीएम से ट्रांजैक्शन करने वालों के खातों से बाद में रुपये निकाल लिए गए। बैंक ने शिकायत पुलिस को दी। अब बैंक की ओर से इन सभी तारीख की सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है। फुटेज की जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा। हालांकि अभी तक कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया है। 

क्लोन कार्ड का इस्तेमाल 

वहीं, साइबर के जानकारों का मानना है कि हैकर मशीन के जरिए क्लोन कार्ड बनाते हैं। किसी भी एटीएम कार्ड को इस मशीन में डाल दिया जाता है। मशीन से जुड़े सिस्टम में डिलीट व रीड की कमांड होती है। डिलीट की कमांड देते ही कार्ड में मौजूदा डेटा डिलीट कर दिया जाता है। फिर एटीएम मशीन में स्कीमर चिप से चुराए गए एक कार्ड के डेटा को इस खाली एटीएम कार्ड में रीड कर दिया जाता है। इस क्लोन एटीएम में असल एटीएम कार्ड का डेटा आ जाता है। एटीएम में लगे कैमरे में दर्ज हुआ पिनकोड पहले से ठगों के पास होता है। इसके बाद क्लोन कार्ड से रुपये निकाल लिया जाता है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला