लाइव न्यूज़ :

गुनाः गांव के पास भैंस चरा रही 10 साल की लड़की से बलात्कार, दो नाबालिग लड़के अरेस्ट, जानें

By भाषा | Updated: November 17, 2022 14:11 IST

मध्य प्रदेशः एसपी ने कहा कि 15 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार को चाचौड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई।नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने गांव के पास भैंस चरा रही थी।पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में 10 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना मंगलवार को चाचौड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने गांव के पास भैंस चरा रही थी। एसपी ने कहा कि 15 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है।

सब्जी विक्रेता का शव झाड़ियों में पाया गया

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में बुधवार को एक सब्जी विक्रेता का शव झाड़ियों में पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अयोध्या के सिकंदरपुर का रहने वाला रवि गुप्ता (27) गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज इलाके में स्थित एक किराए के मकान में रहता था और वह सब्जी बेचने का काम करता था।

उसके परिजन के मुताबिक उन्होंने रविवार शाम को रवि से फोन पर बात की थी और उसने उन्हें बताया था कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहा है। परिजन के मुताबिक जब उन्होंने रात नौ बजे के बाद उसे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था।

परिजन ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी