लाइव न्यूज़ :

गोविंद पानसरे हत्याकांडः आरोपी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समीर गायकवाड़ का सांगली में दिल का दौरा पड़ने से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 15:41 IST

Govind Pansare murder case: पानसरे और पत्नी 2015 में कोल्हापुर के सम्राट नगर इलाके में सुबह की सैर से घर लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने मंगलवार तड़के मृत घोषित कर दिया।कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पानसरे की हत्या की थी।पनवेल स्थित सनातन संस्था के आश्रम में भी छापेमारी की थी।

मुंबईः तर्कशास्त्री व लेखक गोविंद पानसरे की 2015 में हुई हत्या में ‘सह-साजिशकर्ता’ होने के आरोपी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता समीर गायकवाड़ का मंगलवार तड़के महाराष्ट्र के सांगली जिले में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सनातन संस्था के कथित सदस्य गायकवाड़ (43) को 2015 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 2017 में जमानत मिल गई थी तथा वे सांगली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मंगलवार तड़के उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गायकवाड़ की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है। पानसरे को 16 फरवरी 2015 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में गोली मारी गई थी और कुछ दिन बाद 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई।

पानसरे की हत्या की जांच के लिए बाद में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सितंबर 2015 में इस मामले में गायकवाड़ को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने आरोपपत्र में गायकवाड़ का उल्लेख ‘सह-साजिशकर्ता’ के रूप में किया था और आरोप लगाया था कि उसने सनातन संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पानसरे की हत्या की थी।

इस सिलसिले में एसआईटी ने नवी मुंबई के पनवेल स्थित सनातन संस्था के आश्रम में भी छापेमारी की थी। पानसरे और उनकी पत्नी 2015 में कोल्हापुर के सम्राट नगर इलाके में सुबह की सैर से घर लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

शुरुआत में कोल्हापुर के राजारामपुरी थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। बाद में इस जांच को महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) की देखरेख में गठित एसआईटी को सौंप दिया गया। पहचाने गए 12 आरोपियों में से नौ को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है और चार पूरक आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश