लाइव न्यूज़ :

80 वर्षीय बुजुर्ग की बेटे-बहू और पोते ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 14:42 IST

उत्तर प्रदेशः गोला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, गोला क्षेत्र के धौशर ढेहरीबार गांव का निवासी 80 वर्षीय राजेंद्र यादव अक्सर कहता था कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना चाहता है, लेकिन उसका बेटा लालमन और परिवार के अन्य लोग जमीन बेचने की बात का हमेशा विरोध करते।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की छोटी बहू की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।पिता से झगड़ा हो गया और बाद में लालमन की पत्नी विमला देवी और बेटा मुन्ना यादव भी इस झगड़े में शामिल हो गए।झगड़ा बढ़ने पर राजेंद्र यादव को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और पुलिस के आने से पहले वे भाग गए।

गोरखपुरः गोरखपुर में जमीन संबंधी विवाद के चलते 80 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बेटे-बहू और पोते ने कथित रूप से लाठी से पीट-पीटकर बुधवार को हत्या कर दी। मृतक की छोटी बहू की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

गोला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, गोला क्षेत्र के धौशर ढेहरीबार गांव का निवासी 80 वर्षीय राजेंद्र यादव अक्सर कहता था कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन बेचना चाहता है, लेकिन उसका बेटा लालमन और परिवार के अन्य लोग जमीन बेचने की बात का हमेशा विरोध करते।

शिकायत के अनुसार, बुधवार को राजेंद्र ने फिर कहा कि वह जमीन बेचना चाहता है और इस बात पर लालमन का अपने पिता से झगड़ा हो गया और बाद में लालमन की पत्नी विमला देवी और बेटा मुन्ना यादव भी इस झगड़े में शामिल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने झगड़ा बढ़ने पर राजेंद्र यादव को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और पुलिस के आने से पहले वे भाग गए।

पुलिस ने राजेंद्र यादव को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोला थाना के थाना प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप