लाइव न्यूज़ :

थावे मंदिर से 17-18 दिसंबर को 500 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट और आभूषण लेकर फरार, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 21 वर्षीय इजमामुल आलम को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 17:59 IST

Gopalganj: गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा, “मामले में पहले ही दीपक राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी थी। जानकारी के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने आलम की तलाश शुरू की।”

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 500 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे।लिसकर्मियों को देखते ही आलम ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Gopalganj:बिहार पुलिस ने गोपालगंज जिले में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद थावे मंदिर में हाल ही में हुई स्वर्ण मुकुट और अन्य आभूषणों की चोरी के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोतिहारी निवासी 21 वर्षीय इजमामुल आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी किए गए मुकुट के कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं। मां थावे वाली के मंदिर में 17 और 18 दिसंबर की दरमियानी रात चोरी हुई थी, जिसमें चोर लगभग 500 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए थे।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा, “इस मामले में पुलिस पहले ही दीपक राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी थी। उससे मिली जानकारी के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के गोपालगंज शहर के रिकाल टोला इलाके में आलम की तलाश शुरू की।”

उन्होंने कहा, “पुलिसकर्मियों को देखते ही आलम ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि आलम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीक्षित ने कहा कि आलम और राय द्वारा चुराए गए मुकुट के कुछ हिस्से बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस शेष चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी करेगी और इस अपराध में शामिल अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। देवी दुर्गा को समर्पित यह मंदिर थावे वाली माता के नाम से प्रसिद्ध है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceMataBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए